अंसारुल्लाह आन्दोलन ने की हिज़बुल्लाह के महासचिव की प्रशंसा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78365-अंसारुल्लाह_आन्दोलन_ने_की_हिज़बुल्लाह_के_महासचिव_की_प्रशंसा
यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन ने हिज़बुल्लाह के महासचिव के समर्थन पर उनकी प्रशंसा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १७, २०१९ १४:५६ Asia/Kolkata
  • अंसारुल्लाह आन्दोलन ने की हिज़बुल्लाह के महासचिव की प्रशंसा

यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन ने हिज़बुल्लाह के महासचिव के समर्थन पर उनकी प्रशंसा की है।

यमन की अत्याचारग्रस्त जनता का खुलकर समर्थन करने के कारण अंसारुल्लाह ने हिज़बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह के समर्थन पर उनकी प्रशंसा की है।अलमसीरा टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन ने एक बयान जारी करके ज़ायोनियों के विरुद्ध 33 दिवसीय युद्ध में हिज़बुल्लाह की विजय की 13वीं वर्षगांठ पर सैयद हसन नसरुल्लाह और लेबनानी राष्ट्र को बधाई दी।  अंसारुल्लाह के बयान में कहा गया है कि हिज़बुल्लाह ने संघर्ष में बलिदान देकर समस्त मुसलमान राष्ट्रों के लिए एक आदर्श पेश किया है।

ज्ञात रहे कि हिज़बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने शुक्रवार को ज़ायोनियों के विरुद्ध 33 दिवसीय युद्ध में हिज़बुल्लाह की विजय की 13वीं वर्षगांठ पर कहा था कि हिज़बुल्लाह, यमन और सीरिया में युद्ध को रुकवाते हुए लेबनान और इराक़ में स्थिरता की सुरक्षा चाहता है।