ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल का हवाई हमला, 3 फ़िलिस्तीनी शहीद
Aug १८, २०१९ ०९:२२ Asia/Kolkata
ज़ायोनी सैनिकों के हमले में 3 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए।
फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार तड़के ग़ज़्ज़ा पट्टी के उत्तरी भाग में ज़ायोनी सेना के हवाई हमले में 3 फ़िलिस्तीनी जवान शहीद और 4 अन्य घायल हुए।
इरना के अनुसार, फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शहीद होने वाले 34 वर्षीय महमूद आदिल अलविलाया, 27 वर्षीय मोहम्मद फ़रीद अबू नामूस और 26 साल के मोहम्मद समीर अत्तरामिसी के शव तथा घायलों को उत्तरी ग़ज़्ज़ा के अस्पताल पहुंचाया गया।
ज़ायोनी सेना का दावा है कि उसने ग़ज़्ज़ा से अतिग्रहित फ़िलिस्तीन की ओर फ़ायर होने वाले 3 रॉकेट के जवाब में यह हमला किया है।
ज़ायोनी सेना के फ़ाइटर जेट ने शनिवार तड़के भी ग़ज़्ज़ा पर बम्बारी की थी। (MAQ/N)
टैग्स