जब इस्राईली एमपी ने अलक़ुद्स में फ़िलिस्तीनी झंडा फहराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78421-जब_इस्राईली_एमपी_ने_अलक़ुद्स_में_फ़िलिस्तीनी_झंडा_फहराया
इस्राईली एमपी पर अलक़ुद्स में पुलिस ने उस समय हमला किया जब उन्होंने इस शहर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान फ़िलिस्तीनी झंडा फहरा दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १९, २०१९ ०६:२२ Asia/Kolkata
  • 1 फ़रवरी 2019 को ओफ़र कासिफ़ वामपंथी पार्टी हदश के प्रमुख ऐमन ओदे के साथ शफ़्राम में बोलते हुए नज़र आर रहे हैं (हआरेत्ज़ के सौजन्य से)
    1 फ़रवरी 2019 को ओफ़र कासिफ़ वामपंथी पार्टी हदश के प्रमुख ऐमन ओदे के साथ शफ़्राम में बोलते हुए नज़र आर रहे हैं (हआरेत्ज़ के सौजन्य से)

इस्राईली एमपी पर अलक़ुद्स में पुलिस ने उस समय हमला किया जब उन्होंने इस शहर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान फ़िलिस्तीनी झंडा फहरा दिया।

इस्राईली एमपी ओफ़र कासिफ़, अलक़ुद्स के पूर्वी इलाक़े शैख़ जर्राह में बसाए गए ज़ायोनियों की पुलिस के संरक्षण में मौजूदगी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान, पुलिस के हमले का निशाना बने।

कासिफ़ के अनुसार, पुलिस ने उन पर और उनके सहयोगी पर उस समय हमला किया जब वह झंडा छीने जाने पर आपत्ति जता रहे थे।

इस घटना के वीडियो में पुलिस इन दोनों लोगों के साथ हाथापई करते हुए नज़र आ रही है। कासिफ़ को एक पुलिस अफ़सर पकड़े हुए और उनका साथी हाथ में हथकड़ी के साथ बहुत ही दर्दनाक अवस्था में नज़र आ रहा है। (MAQ/N)