बग़दाद के ऊपर उड़ रहा अज्ञात ड्रोन मार गिराया गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78559-बग़दाद_के_ऊपर_उड़_रहा_अज्ञात_ड्रोन_मार_गिराया_गया
इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी ने राजधानी बग़दाद के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को मार गिराया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २३, २०१९ १४:०६ Asia/Kolkata
  • यह फ़ाइल फ़ोटो कथित रूप से इस्राईली ड्रोन की है
    यह फ़ाइल फ़ोटो कथित रूप से इस्राईली ड्रोन की है

इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी ने राजधानी बग़दाद के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को मार गिराया।

हश्दुश्शाबी की ओर से जारी बयान के मुताबिक़, जो अरबी भाषी सूमरिया न्यूज़ चैनल से प्रसारित हुआ, स्वयंसेवी बल की 12वीं ब्रिगेड के एयर डिफ़ेन्स सिस्टम ने उस ड्रोन को मार गिराया जो राजधानी बग़दाद के उपनगरीय भाग में गुरुवार की शाम उड़ रहा था।

कल इससे पहले इराक़ के प्रभावी धर्मगुरु अम्मार हकीम ने देश के प्रधान मंत्री आदिल अब्दुल महदी से स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के केन्द्रों पर हालिया हमलों में अमरीका और इस्राईल की संलिपत्ता के स्पष्ट चिन्ह के मद्देनज़र, देश की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रभावी क़दम उठाने की मांग की थी।(MAQ/N)