ग़ज्ज़ा पर इस्राईल के हवाई हमलों में 3 फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78713-ग़ज्ज़ा_पर_इस्राईल_के_हवाई_हमलों_में_3_फ़िलिस्तीनी_शहीद
ग़ज्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के नए हवाई हमलों में कम से कम तीन फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१९ ०५:२६ Asia/Kolkata
  • ग़ज्ज़ा पर इस्राईल के हवाई हमलों में 3 फ़िलिस्तीनी शहीद

ग़ज्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के नए हवाई हमलों में कम से कम तीन फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।

बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली युद्धक विमानों के हमलों में तीन फ़िलिस्तीनी शहीद और एक महिला समेत कई अन्य घायल हो गए।

ग़ज्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ़ अल-क़िदरा ने इस्राईली हमले में शहीद और घायल होने वालों की पुष्टि की है।

ग़ज्ज़ा शहर के दक्षिणी इलाक़े पर यह हमले ग़ज्ज़ा पट्टी के केन्द्र में स्थित हमास आंदोलन के ठिकाने पर इस्राईली युद्धक विमानों के हमले के कुछ ही घंटों के बाद किए गए हैं।

इस्राईली सेना का कहना है कि ग़ज्ज़ा पट्टी के केन्द्र में स्थित जुहरद्दिक गांव के पूरब में हमास की चौकी पर हमला किया गया है।

हालांकि इस हमले में किसी तरह के नुक़सान की अभी तक कोई ख़बर नहीं है। msm