सऊदी गठबंधन के हमलों का यमनी सेना की ओर से जवाब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78860-सऊदी_गठबंधन_के_हमलों_का_यमनी_सेना_की_ओर_से_जवाब
यमन पर अतिक्रमण करने वाले सऊदी अरब के हमलों के जवाब में यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह ने सऊदी अरब के असीर प्रांत में सऊदी गठबंधन के ठिकानों पर मीज़ाईल से कार्यवाही की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०१९ ०९:१० Asia/Kolkata
  • सऊदी गठबंधन के हमलों का यमनी सेना की ओर से जवाब

यमन पर अतिक्रमण करने वाले सऊदी अरब के हमलों के जवाब में यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह ने सऊदी अरब के असीर प्रांत में सऊदी गठबंधन के ठिकानों पर मीज़ाईल से कार्यवाही की।

यमनी सेना और स्वयंसेवी बल ने बताया कि शनिवार की रात को सऊदी अरब के असीर प्रांत के अलब पास में अतिक्रमणकारी सऊदी गठबंधन के भाड़े के सैनिकों के ठिकानों पर 3 बैलिस्टिक मीज़ाईल ज़िलज़ाल-1 मारे, जिसमें सऊदी अरब और उसके भाड़े के सैनिकों को भारी जानी व माली नुक़सान पहुंचा।

यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह ने शुक्रवार की रात को भी अलब पास के निकट अतिक्रमणकारी सऊदी गठबंधन के कैंप पर 4 बैलिस्टिक मीज़ाईल से कार्यवाही की थी। (MAQ/N)