इराक़ः स्वंय सेवी बल पर आतंकी हमला!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78893-इराक़ः_स्वंय_सेवी_बल_पर_आतंकी_हमला!
इराक़ के स्वंय सेवी बल, " हशदुश्शाबी" की एक युनिकक्षट पर सामर्रा में हमला हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०२, २०१९ ०५:४० Asia/Kolkata
  • इराक़ः स्वंय सेवी बल पर आतंकी हमला!

इराक़ के स्वंय सेवी बल, " हशदुश्शाबी" की एक युनिकक्षट पर सामर्रा में हमला हुआ है।

इस हमले में स्वंय सेवी बल का एक जवान मारा गया जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। 

इराक़ में दाइश आतंकवादी संगठन को पराजित करने में इस स्वंय सेवी बल ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

दाइश के अंत के बावजूद, इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ दाइश आतंकवादी सक्रिय हैं जो समय समय पर आतंकवादी हमला करते रहते हैं। 

सन 2014 में आतंकवादी संगठन दाइश ने अमरीका और सऊदी अरब सहित उसके क्षेत्रीय व विदेशी घटकों की मदद से इराक़ पर हमला करके इस देश के बड़े भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया था जिसके बाद इराक़ी सरकार ने ईरान से आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में सहयोग की अपील की। 

इराक़ी सेना ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के सैन्य सलाहकारों की मदद से 17 नवंबर सन 2017 में इराक़ में दाइश के अंतिम ठिकाने " रावा" नगर पर क़ब्ज़ा करके इराक़ से दाइश का अंत कर दिया। 

सन 2014 में जब आतंकवादी संगठन ने इराक़ के कई क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया था तो इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाहिल उज़मा  सीस्तानी के फतवे के बाद हशदुश्शाबी नामक स्वंय सेवी बल का गठन हुआ जिसने दाइश के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सन 2016 में संसद की सहमति से स्वंय सेवी बल को सशस्त्र सेना की कमान में दे दिया गया। 

अमरीका और इस्राईल तथा उनके घटकों को इराक़ का स्वंय सेवी बल एक आंख नहीं भाता और वह परोक्ष व अपरोक्ष रूप से विभिन्न अवसरों पर इस बल के जवानों और ठिकानों को निशाना बनाते हैं। (Q.A.)