प्रतिरोध ने मनवाया अपनी शक्ति का लोहाः नईम क़ासिम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78902-प्रतिरोध_ने_मनवाया_अपनी_शक्ति_का_लोहाः_नईम_क़ासिम
हिज़बुल्लाह के उप महासचिव ने कहा है कि अवैध ज़ायोनी शासन को जवाब देकर प्रतिरोध ने शक्ति के संतुलन को अपने हित में कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०२, २०१९ ११:०४ Asia/Kolkata
  • प्रतिरोध ने मनवाया अपनी शक्ति का लोहाः नईम क़ासिम

हिज़बुल्लाह के उप महासचिव ने कहा है कि अवैध ज़ायोनी शासन को जवाब देकर प्रतिरोध ने शक्ति के संतुलन को अपने हित में कर दिया है।

शेख नई क़ासिम ने रविवार की रात कहा कि इस्राईल, फ़िलिस्तीन की भूमि को अपनी भूमि समझता है और उसके अतिग्रहण को अपना कर्तव्य मानता है।  उनका कहना था कि अपने तईं इस्राईल इस विचार को सही समझता है।  हिज़बुल्लाह के उप महासचिव शेख नईम क़ासिम ने कहा कि ऐसी स्थिति में जेहाद के अतिरिक्त कोई अन्य मार्ग नहीं बचता है।

उन्होंने कहा कि अगर प्रतिरोध की शक्ति न होती तो लेबनान स्वतंत्र नहीं हो पाता।  शेख नईम क़ासिम का कहना था कि प्रतिरोध, स्वतंत्रता का पक्षधर है और इसकी सुरक्षा करता रहेगा।  उन्होंने कहा कि साथ ही हिज़बुल्लाह, ख़तरनाक घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिरोधक क्षमता को सुरक्षित रखना चाहता है।

शेख नईम क़ासिम ने आगे कहा कि अमरीका और ज़ायोनी शासन, चाहते हैं कि देशों के विरुद्ध होने वाले अतिक्रमण के माध्यम से झड़पों के नियमों को ही परिवर्तित कर दें।  हालांकि उन्होंने स्वयं उसके परिणाम देखे और इसकी क़ीमत भी चुकाई है।  उनका कहना था कि प्रतिरोध विजय के मार्ग पर बढ़ता जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि हिज़बुल्लाह ने लेबनान पर इस्राईल के अतिक्रमण पर अपनी प्रतिक्रिया दिखाते हुए रविवार की शाम अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के उत्तर में इस्राईल के एक सैनिक वाहन पर हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप इस सैन्य वाहन पर सवार सारे ही लोग मारे गए।