इराक़ में नहीं है ईरान की छावनीः नईम अलकऊद
Sep ०५, २०१९ ०३:४३ Asia/Kolkata
इराक़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने देश में ईरान की छावनी की मौजूदगी का खण्डन किया है।
इराक़ ने आधिकारिक तौर पर ज़ायोनियों के उस दावे का खण्डन किया है जिसमें कहा गया है कि इराक़ में ईरान की छावनी मौजूद है। ज़ायोनी शासन के संचार माध्यमों ने पश्चिमी इराक़ में ईरान की छावनी की मौजूदगी का दावा किया है।
इराक़ के अलअंबार प्रांत की परिषद के प्रमुख नईम अलकऊद ने ज़ायोनियों के दावे का कड़ाई से खण्डन किया है। उन्होंने कहा है कि सीरिया से मिलने वाली इराक़ की सीमा पर ईरान की कोई छावनी नहीं है।
ज्ञात रहे कि अवैध ज़ायोनी शासन के संचार माध्यमों ने सेटेलाइट से लिए गए चित्रों के आधार पर दावा किया है कि इराक़ और सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र के अलक़ाएम में ईरान, सैन्य छावनी बना रहा है।
टैग्स