इराक़, स्वयं सेवी बलों ने अज्ञात ड्रोन मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i79259-इराक़_स्वयं_सेवी_बलों_ने_अज्ञात_ड्रोन_मार_गिराया
इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने पूर्वी प्रांत दियाला में एक अज्ञात ड्रोन विमान मार गिराया है।
(last modified 2023-11-29T09:15:15+00:00 )
Sep १२, २०१९ १८:१८ Asia/Kolkata
  • इराक़, स्वयं सेवी बलों ने अज्ञात ड्रोन मार गिराया

इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने पूर्वी प्रांत दियाला में एक अज्ञात ड्रोन विमान मार गिराया है।

इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मार गिराया जाने वाला ड्रोन विमान इराक़ी सुरक्षा बलों के विरुद्ध हमला करना चाहता था।

इराक़ के स्वयं सेवी बलों ने बुधवार को भी एक ड्रोन विमान को निशाना बनाने की सूचना दी थी। पिछले कुछ सप्ताह के दौरान इराक़ के स्वयं सेवी बलों की छावनियों और हथियार डिपो को कई बार हमलों का निशाना बनाया जा चुका है।

इराक़ के स्वयं सेवी बलों के डिप्टी कमान्डर अबू महदी अलमुहन्दिस ने कहा है कि इन हमलों में अमरीका और ज़ायोनी शासन का हाथ है और ऐसी घटनाएं यदि दोहराई गयीं तो करारा जवाब दिया जाएगा। (AK)