फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i79268-फ़िलिस्तीनियों_ने_इस्राईल_पर_प्रतिबंध_लगाने_की_मांग_की
फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्री रियाज़ अलमालेकी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद से अपील की है कि वह ज़ायोनी प्रधानमंत्री की ओर से जार्डन की घाटी के अवैध फ़िलिस्तीन में विलय करने की शैतानी भरी घोषणा के कारण इस्राईल के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १२, २०१९ २०:५४ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्री रियाज़ अलमालेकी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद से अपील की है कि वह ज़ायोनी प्रधानमंत्री की ओर से जार्डन की घाटी के अवैध फ़िलिस्तीन में विलय करने की शैतानी भरी घोषणा के कारण इस्राईल के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए।

रामल्लाह में लग्ज़मबर्ग के विदेशमंत्री जान एलिस्बर्न से बातचीत करते हुए फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्री का कहना था कि चुनावी लाभ उठाने के उद्देश्य से अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों का यहूदीकरण और ज़ायोनी बस्तियों के निर्माण में तेज़ी करना, संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के उल्लंघन का क्रम रुकवाने के लिए तुरंत तथा ठोस कार्यवाही किए जाने की भी मांग की है।

लग्ज़मबर्ग के विदेशमंत्री जान एलिस्बर्न ने इस अवसर पर फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईल की समस्त परेशान करने वाली कार्यवाहियों को असहनीय क़रार देते हुए उनकी निंदा की। (AK)