ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध बल ने एक और ड्रोन मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i79352-ग़ज़्ज़ा_में_फ़िलिस्तीनी_प्रतिरोध_बल_ने_एक_और_ड्रोन_मार_गिराया
फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध बल ने इस्राईल की नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा पट्टी में एक और इस्राईली ड्रोन मार गिराया है। पिछले कुछ दिनों के भीतर फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध बल द्वारा मार गिराया गया यह तीसरा ड्रोन है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १५, २०१९ ११:१० Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध बल ने एक और ड्रोन मार गिराया

फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध बल ने इस्राईल की नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा पट्टी में एक और इस्राईली ड्रोन मार गिराया है। पिछले कुछ दिनों के भीतर फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध बल द्वारा मार गिराया गया यह तीसरा ड्रोन है।

फ़िलिस्तीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, आज़ाद फ़िलिस्तीन जनमोर्चा की सशस्त्र ब्रिगेड अबू अली मुस्तफ़ा ने शनिवार की शाम पूर्वी ग़ज़्ज़ा में ख़ान यूनुस शहर के निकट इस ड्रोन को मार गिराया और उसके ढांचे को अपने नियंत्रण में ले लिया।

रिपोर्ट मिलने तक ज़ायोनी सेना की ओर से इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया सामने नही आयी थी।

फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने सोमवार की रात को दक्षिणी ग़ज़्ज़ा के रफ़ह के पूर्वी भाग में एक इस्राईली ड्रोन मार गिराया था। इससे एक दिन पहले ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हवाई हमले किए थे।

पिछले सोमवार को ही इससे पहले लेबनान के प्रतिरोध आंदोलन हमास ने बताया था कि उसके एयर डिफ़ेन्स तंत्र ने दक्षिणी क़स्बे रामिया में ज़ायोनी सेना के एक ड्रोन को मार गिराया था। (MAQ/N)