दाइश ने ली करबला विस्फोट की ज़िम्मेदारी
आतंकवादी गुट दाइश ने करबला में किये गए बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
दाइश ने यह बात स्वीकार की है कि उसने ही करबला में बम में विस्फोट किया था। इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में एक बस में होने वाले धमाके में 14 लोग शहीद और घायल हुए हैं।
रिपोर्ट में बताया गया था कि बस इराक़ के शहर कर्बला और हिल्ला के बीच स्थित इराक़ी सैन्य चौकी के पास से गुज़र रही थी इसी बीच बस में धमाका हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धमाके के बाद बस में आग लग गयी जिसके कारण कई घायल हुए थे। इस विस्फोट में 9 लोग शहीद हुए जबकि 5 घायल हुए थे। इराक़ी सूत्रों का कहना था कि बम को बम के भीतर छिपा कर रखा गया था।
उल्लेखनीय है कि इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश के कुछ बचे ख़ुचे तत्व मौजूद हैं जो आए दिन आतंकी कार्यवाहियां करते रहते हैं।