तुर्की के विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगाऊंगाः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80315-तुर्की_के_विरुद्ध_कड़े_प्रतिबंध_लगाऊंगाः_ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि तुर्की से झगड़ा करने से बेहतर है कि उसके विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगा दिये जाएं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १४, २०१९ १६:५६ Asia/Kolkata
  • तुर्की के विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगाऊंगाः ट्रम्प

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि तुर्की से झगड़ा करने से बेहतर है कि उसके विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगा दिये जाएं।

ट्रम्प का कहना है कि उत्तरी सीरिया पर हमला करने के कारण अमरीका, तुर्की के विरुद्ध प्रतिबंध लगाएगा।  उन्होंने कहा कि नेटो के सदस्य देश से झगड़ा करने से बेहतर यह है कि उसपर प्रतिबंध लगा दिये जाएंं।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार ट्रम्प ने कहा है कि तुर्की को कड़े प्रतिबंधों की प्रतीक्षा में रहना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कुछ दाइश आतंकवादियों को कुर्द, स्वतंत्र कर दें ताकि हम वहां पर उनकी सहायता के लिए पहुंचे।  ट्रम्प का कहना था कि हम एसे युद्ध में शामिल नहीं होना चाहते जो दोनों पक्षों के बीच पिछले 200 वर्षों से जारी है।  उधर कुर्दों ने अमरीका पर विश्वासघात का आरोप लगाया है।  सीरिया के कुर्दों की डेमोक्रेटिक यूनियन, पीवाईडीकेएस पोलित ब्योरो के सदस्य महमूद साबेरी ने एक इन्टवरव्यू में कहा है कि अमरीका ने झूटे समर्थन द्वारा सीरिया के कुर्दों और सरकार के बीच मतभेद पैदा किए और फिर कुर्दों की पीठ में छुरा घोंप दिया।

ज्ञात रहे कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान कह चुके हैं कि पश्चिमी देश तुर्की पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने और हथियारों की सप्लाई रोक देने की धमकियां दे रहे हैं लेकिन उनको जान लेना चाहिए कि इससे सीरिया के भीतर कुर्द फ़ोर्सेज़ के ख़िलाफ़ तुर्की का सैनिक आप्रेशन रुकने वाला नहीं है।