सऊदी अरब की तेल रिफ़ाइनरी में फिर विस्फोट
Oct १६, २०१९ ११:०१ Asia/Kolkata
सऊदी अरब की राष्ट्रीय तेल कंपनी आरामको ने इसकी एक रिफाइनरी में विस्फोट की पुष्ट की है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार आरामको ने घोषणा की है कि उसकी एक रिफाइनरी में विस्फोट हुआ है जिसमें कम से कम 2 लोग मारे गए और 2 अन्य घायल हो गए। हालांकि कुछ संचार माध्यमों ने हताहतों और घायल होने वालों की संख्या 18 बताई है। समाचार लिखे जाने तक आरामको की इस तेल रिफाइनरी में होने वाले विस्फोट के बारे में अभी विस्तार से कुछ नहीं पता चला है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले भी अभी हाल में आरामको की दो रिफाइनरियों पर ड्रोन से हमला किया गया था जिसके बाद पूरे विश्व के तेल के मूल्यों में वृद्धि हो गई थी।
टैग्स