तुर्की के घटकों के अतिक्रमण का जवाब दिया जाएगाः असद
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि तुर्की के घटकों के अतिक्रमण का अवश्य जवाब दिया जाएगा।
बश्शार असद ने यह बात इराक़ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ भेंट में कही। दमिश्क़ में फ़ालेह अल फ़य्याज़ के साथ भेंट में सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि अबतक तुर्की के आतंकवादी घटकों की अतिक्रमणकारी कार्यवाहियों का जवाब दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि दमिश्क़, अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे भी इन विध्वंसक कार्यवाहियों का जवाब देगा। बश्शार असद ने कहा कि विदेशी सैदव ही पश्चिमी एशिया पर ललचाई नज़र रखते आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरी सीरिया पर तुर्की का अतिक्रमण भी इसी क्रम का हिस्सा है।
इस भेंट में इराक़ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ़ालेह अल फ़य्याज़ ने कहा कि हर क्षेत्र में दोनो पक्षों के बीच संयुक्त सहयोग जारी रहेगा। सीरिया के राष्ट्रपति और इराक़ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने गुरूवार को दमिश्क़ में बग़दाद और दमिश्क़ के बीच व्यापक विकास, आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष, आर्थिक सहयोग में विकास और हालिया परिवर्तनों के दृष्टिगत सीमाओं पर शांति को सुनिश्चित बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया।
ज्ञात रहे कि इराक़ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की सीरिया यात्रा एसी स्थिति में हो रही है कि जब तुर्की ने उत्तरी सीरिया में कुर्दों के विरुद्ध सैन्य अभियान छेड़ रखा है जिसको सीरिया ने खुला अतिक्रमण बताते हुए इसका मुक़ाबला करने की बात कही है।