लेबनान को वर्तमान संकट से निकालने के लिए प्रयास तेज़
लेबनान को वर्तमान संकट से निकालने के लिए इस देश के प्रधानमंत्री ने 24 सूत्रीय कार्यक्रम पेश किया है।
सअद हरीरी का कहना है कि देश के हालिया संकट से मुक्ति पाने के लिए 24 सूत्रीय एक योजना बनाई गई है। लेबनान के प्रधानमंत्री ने अपनी 24 सूत्रीय योजना, मंत्रियों के समक्ष पेश की है। उनकी इस योजना पर आज लेबनान का मंत्रीमण्डल विचार-विमर्श करेगा। लेबनान के राष्ट्रपति भवन में इस बारे में कोई फैसला लिया जा सकता है।
लेबनान के प्रधानमंत्री सअद हरीरी ने जो 24 सूत्रीय योजना पेश की है उसके अनुसार सांसदों तथा मंत्रियों के वेतन को 50 प्रतिशत तक घटाया जा सकता है। इससे पहले शुक्रवार को लेबनान के प्रधानमंत्री, मंत्रिमण्डल से कह चुके हैं कि वे भी अपने दृष्टिगत योजना पेश कर सकते हैं।
ज्ञात रहे कि बुरी आर्थिक स्थिति तथा सरकार के कमज़ोर क्रियाकलापों को लेकर लेबनान के कुछ नगरों विशेषकर राजधानी बेरूत में विरोध प्रदर्शन किये गए हैं।