यमनी सेना ने मार गिराया अमरीकी ड्रोन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80880-यमनी_सेना_ने_मार_गिराया_अमरीकी_ड्रोन
यमन की सेना ने अमरीका के एक जासूसी ड्रोन को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०१९ १०:५६ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना ने मार गिराया अमरीकी ड्रोन

यमन की सेना ने अमरीका के एक जासूसी ड्रोन को मार गिराया है।

यमन की सेना के प्रवक्ता ने असीर क्षेत्र के निकट एक अमरीकी जासूसी ड्रोन के मार गिराए जाने की सूचना दी है।  मेजर जरनरल यहया सरी ने शुक्रवार को ट्वीट किया है कि यमन की सेना ने आज सुबह एक अमरीकी जासूसी ड्रोन को असीर क्षेत्र के निकट मार गिराया।  यहया सरी के अनुसार यह अमरीकी ड्रोन, सऊदी अरब से मिलने वाली यमनी सीमा के निकट जासूसी कर रहा था।  इससे पहले कल रात भी यमन की सेना ने पश्चिमी यमन में सऊदी गठबंधन के एक जासूसी विमान को मार गिराने की सूचना दी थी।

उल्लेखनीय है कि पछले एक वर्ष के दौरान यमन की सेना और वहां के स्वयंसेवीबलों की प्रतिरोधक एवं सफल कार्यवाहियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है जिसने यमन युद्ध के समीकरणों को परिवर्तित कर दिया है।