प्रदर्शनकारियों की हर जायज़ मांग पूरी की जाएगी, इराक़ी प्रधानमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80940-प्रदर्शनकारियों_की_हर_जायज़_मांग_पूरी_की_जाएगी_इराक़ी_प्रधानमंत्री
इराक़ के प्रधान मंत्री आदिल अब्दुल मेहदी ने इराक़ी सेना के वरिष्ठ कमांडरों के साथ मुलाक़ात में देश में की ताज़ा स्थिति का जायज़ा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०३, २०१९ ०८:५९ Asia/Kolkata
  • प्रदर्शनकारियों की हर जायज़ मांग पूरी की जाएगी, इराक़ी प्रधानमंत्री

इराक़ के प्रधान मंत्री आदिल अब्दुल मेहदी ने इराक़ी सेना के वरिष्ठ कमांडरों के साथ मुलाक़ात में देश में की ताज़ा स्थिति का जायज़ा लिया है।

रविवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ी प्रधान मंत्री ने सैन्य कमांडरों के साथ बैठक में देश में जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा और शांति व स्थिरता की स्थापना में इराक़ी सुरक्षा बलों की भूमिका के बारे में विचार विमर्श किया।

इससे पहले आदिल अब्दुल मेहदी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए प्रदर्शनकारियों की समस्त जायज़ मांगों को पूरा करने का भी वादा किया था।

इस बीच, इराक़ी सशस्त्र बलों के कमांडर इन चीफ़ के प्रवक्ता अब्दुल करीम ख़लफ़ ने मीडिया में आने वाली उन ख़बरों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि विश्व समुदाय ने बग़दाद सरकार को प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ बल प्रयोग की खुली छूट दे दी है। msm