बहरैन, शीया बाहुल्य क्षेत्रों पर सैनिकों का बड़ा हमला
बहरैन के सबसे बड़े विपक्षी दल अलवेफ़ाक़ ने बहरैनी नागरिकों पर आले ख़लीफ़ा के सैनिकों के हमले की सूचना दी है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बहरैन की अलवेफ़ाक़ पार्टी ने अपने एक ट्वीट में घोषणा की है कि बहरैन के सुरक्षाकर्मियों ने अद्दराज़, सितरा और अलमुसल्ला क्षेत्रों में नागरिकों के घरों पर हमले करके पांच लोगों को गिरफ़्तार कर लिया।
बहरैन के मानवाधिकार केन्द्र ने घोषणा की है कि आले ख़लीफ़ा शासन ने जारी वर्ष के आरंभिक छह महीने में 334 बहरैनियों की नागरिकता छीन ली है।
दूसरी ओर बहरैन के इस्लामी आंदोलन के नेता आयतुल्लाह शैख़ नईम क़ासिम ने मुसलमानों से अपील की है कि मुसलमानों के विरुद्ध दुश्मनों के सारे षड्यंत्रों को विफल बना दें।
आयतुल्लाह शैख़ ईसा क़ासिम ने कहा कि मुसलमानों को आज समस्त मोर्चों पर दुश्मन के छेड़े हुए भरपूर युद्ध का सामना है और वह इसका मुक़ाबला करने के लिए अपने बच्चों को व्यवस्थित और लक्ष्यपूर्ण ट्रेनिंग देकर तैयार करें ताकि धर्म, मानवता और मुसलमानों के विरुद्ध कई मोर्चों से जारी हमलों का मुक़ाबला किया जा सके।
बहरैन के इस्लामी आंदोलन के नेता ने बल दिया कि मुसलमानों को चाहिए कि ऐसे लोग तैयार करें जो उन समस्त षड्यंत्रों को विफल बना दें और समस्त मोर्चों से जारी राजनैतिक, सुरक्षा, पत्रकारिता और समस्त युद्ध को पराजित कर दें। (AK)