शहीद अबुल अता के ख़ून का बदला लिया जाएगाः हमास
फ़िलिस्तीनी के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के राजनैतिक कार्यालय के प्रमुख ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी गुट, क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर बहा अबुल अता के ख़ून के प्रति निष्ठावान हैं।
उन्होंने शहीद कमान्डर के परिजनों से उनके घर पर मुलाक़ात में कहा कि हमास आंदोलन की सैन्य शाखा क़स्साम ब्रिगेेड और जेहादे इस्लामी की सैन्य शाखा क़ुद्स ब्रिगेड, एक दूसरे से जुड़ी हुई कड़ियां है और यह एक दूसरे से कभी भी अलग नहीं हो सकते।
इस्माईल हनिया ने बल दिया कि फ़िलिस्तीन की जनता अपने भाईयों और नेताओं के ख़ून का सौदा नहीं करेगी। उनका कहना था कि प्रतिरोधकर्ता गुटों की समझदारी और उनका अनुभव, हमेशा से ही दुश्मनों के षड्यंत्रों के मुक़ाबले में मज़बूत बांध रहा है।
उनका कहना था कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के हमलों के बावजूद फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधक गुटों की इस्राईल के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी रहेंगी।
उन्होंने इस्राईल के विरुद्ध फ़िलिस्तीनी संगठनों के हालिया युद्ध की ओर संकेत करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोधकर्ता गुटों ने इस्राईल की बुनियादें हिला कर रख दीं हैं। इस्माईल हनिया ने कहा कि हम शहीदों का बदला अवश्य लेंगे। उनका कहना था कि हालिया झड़पेें ख़त्म तो हो गयीं किन्तु युद्ध का क्रम जारी है और फ़िलिस्तीन की पूर्ण स्वतंत्रता तक यह क्रम जारी रहेगा। (AK)