सऊदी अरब में अमरीकी सैनिकों की तैनाती से तनाव बढ़ेगाः रूस
सऊदी अरब में अमरीकी सैनिकों की तैनाती की रूस ने कड़ी आलोचना की है।
रोएटर्ज़ के अनुसार रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को ऐलान किया है कि सऊदी अरब में अमरीकी सैनिकों की संभावित तैनाती से तनाव में वृद्धि ही होगी। माॅस्को का कहना है कि इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कांग्रेस को पत्र भेजकर दावा किया है कि ईरान के ख़तरे से मुक़ाबला करने के उद्देश्य से अमरीकी सैनिकों को सऊदी अरब में तैनात किया जा रहा है।
ज्ञात रहे कि 14 सितंबर को यमन के ड्रोन विमानों ने सऊदी अरब की आरामको कंपनी की दो रिफाइनरियों पर हमला किया था। इन रिफायनरियों के निकट पेट्रिएट मिसाइल सिस्टम लगा हुआ था किंतु वह इन ड्रोन हमलों को रोकने में विफल रहा। इस विषय के कारण सऊदी अरब के भीतर और बाहर उसकी बहुत आलोचना की गई। बाद में अमरीका और सऊदी अरब ने यह निराधार दावा करना शुरू कर दिया कि यमनी ड्रोन हमले में तेहरान की भूमिका रही है।