सऊदी अरब है अत्याचारी तानाशाहः बर्नी सेंडर्स
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i81501-सऊदी_अरब_है_अत्याचारी_तानाशाहः_बर्नी_सेंडर्स
अमरीका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेट प्रत्याशी ने सऊदी अरब को अत्याचारी तानाशाह बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २१, २०१९ ०९:४९ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब है अत्याचारी तानाशाहः बर्नी सेंडर्स

अमरीका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेट प्रत्याशी ने सऊदी अरब को अत्याचारी तानाशाह बताया है।

अमरीका में 2020 में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव के प्रत्याशी बर्नी सेंडर्स ने चुनावी डिबेट में कहा है कि सऊदी अरब वास्तव में अत्याचारी तानाशाह है।  उन्होंने कहा कि सऊदी अरब भरोसे के योग्य नहीं है।

बर्नी सेंडर्स ने सऊदी अरब के आलोचक जमाल खाशुक़जी की हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि अपने दुश्मनों को रास्ते से हटाने के लिए सऊदी अरब हर काम कर सकता है।  उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र की स्थापना के मार्ग में भी बाधाएं डालता है।  बर्नी सेंडर्स ने साथ ही यह भी कहा कि वाशिग्टन को फ़िलिस्तीनियों का सम्मान करते हुए शांतिवार्ता प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए।  ज्ञात रहे कि बर्नी सेंडर्स ने यह बात एसी स्थिति में कही है कि जब फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों को समाप्त करने के उद्देश्य से अमरीका ने डील आफ सेंचुरी पर काम तेज़ कर रखा है।