यमनी फ़ोर्सेज़ की कार्यवाही, 1 और सऊदी ड्रोन मार गिराया
Nov २२, २०१९ १४:३३ Asia/Kolkata
-
यमनी फ़ोर्सेज़ द्वारा सऊदी गठबंधन के मार गिराए गए ड्रोन की फ़ाइल फ़ोटो
यमन पर सऊदी गठबंधन के जारी हमलों के जवाब में यमनी फ़ोर्सेज़ ने स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह की मदद से 1 और ड्रोन मार गिराया।
यह ड्रोन विमान सऊदी अरब के दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्र नजरान के आसमान में उड़ रहा था।
यमनी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल यहया सरी ने अपने ट्वीट में बताया कि यमनी फ़ोर्सेज़ ने घटक बल के सहयोग से गुरुवार की शाम को अस्साह इलाक़े में इस ड्रोन को मार गिराया। अस्साह, राजधानी रियाज़ से 844 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
यमनी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सेना और स्वंयसेवी बल अंसारुल्लाह ने सीमावर्ती इलाक़े में इस ड्रोन को मीज़ाईल से उस समय मार गिराया जब यह ड्रोन ख़तरनाक गतिविधि कर रहा था। (MAQ/N)
टैग्स