सऊदी अरब, शाही महल के निकट फ़ायरिंग
Nov २३, २०१९ १३:३९ Asia/Kolkata
सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में शाही महल के आसपास फ़ायरिंग और झड़पों की ख़बर है।
अल-आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, रियाज़ के उत्तर में स्थित शाही महल के निकट क़रीब 10 मिनट तक फ़ायरिंग की आवाज़ सुनी गई, जिसके बाद आसमान में हेलीकॉप्टरों को उड़ते हुए देखा गया।
हालांकि अभी तक फ़ायरिंग के कारणों की विस्तार से जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
सूत्रों का कहना है कि फ़ायरिंग की यह घटना किंग सलमान के महल के निकट हुई है। सऊदी अधिकारियों ने इस घटना पर चुप्पी साध रखी है।
ग़ौरतलब है कि पिछले साल भी रियाज़ में शाही महल के निकट फ़ायरिंग हुई थी और सऊदी सुरक्षा बलों ने महल के निकट एक ड्रोन विमान को मार गिराने का भी दावा किया था। msm
टैग्स