पूर्वोत्तरी सीरिया में कार बम का ख़तरनाक धमाका, 10 मरे
-
23 नवंबर 2019 को तुर्की की सीमा से मिले सीरिया के तल अब्यज़ क़स्बे के औद्योगिक भाग में कार बम मे मारे जाने वालों का अवशेष ले जाते तुर्क समर्थित तकफ़ीरी आतंकवादी (एएफ़पी के सौजन्य से)
सीरिया सीमावर्ती क़स्बे में कार बम का धमाका हुआ जिसमें 10 लोग मारे गए।
पूर्वोत्तरी सीरिया में कुर्द डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ के ख़िलाफ़ सीमा पार से हमले के नतीजे में तुर्की और उसके घटक मिलिटेंट्स द्वारा सीरिया के सीमावर्ती क़स्बे पर क़ब्ज़े के बाद, इस क़स्बे में कार बम का भीषण धमाका हुआ जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए।
प्रत्यक्षदर्शियों और एक राहतकर्मी का कहना है कि शनिवार को राजधानी दमिश्क़ से लगभग 500 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित तल अब्यज़ क़स्बे में विस्फोटक से लदी हुयी कार में धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए।
कथित मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स ने इस धमाके में मरने वालों की तादाद 9 बतायी है जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।
रिपोर्ट मिलने तक किसी संगठन ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली थी। (MAQ/N)