इराक़ ने ईरान से माफ़ी मांगी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i81729-इराक़_ने_ईरान_से_माफ़ी_मांगी
इराक़ के विदेशमंत्री मुहम्मद अली अलहकीम ने अपने ईरानी समकक्ष मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से टेलीफ़ोन पर बात करते हुए पवित्र नगर नजफ़ में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले की निंदा की और ईरान से माफ़ी मांगी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २९, २०१९ ०९:४५ Asia/Kolkata
  • इराक़ ने ईरान से माफ़ी मांगी

इराक़ के विदेशमंत्री मुहम्मद अली अलहकीम ने अपने ईरानी समकक्ष मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से टेलीफ़ोन पर बात करते हुए पवित्र नगर नजफ़ में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले की निंदा की और ईरान से माफ़ी मांगी है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से इराक़ के विदेशमंत्री मुहम्मद अली अलहकीम ने टेलीफ़ोन पर ईरानी वाणिज्य दूतावास को आग लगाने और हमला किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इराक़ में मौजूद ईरान सहित विभिन्न देशों के दूतावासों और कूटनयिक केन्द्रों की रक्षा हमारी ज़िम्मेदारी है। 

ज्ञात रहे कि पवित्र नगर नजफ़ में बुधवार से हालात संकटमयी हैं। बुधवार की रात नजफ़ में उपद्रवियों ने विभिन्न स्थानों पर हमले किए और तोड़फोड़ की। नजफ़ के प्रांतीय प्रशासन ने उपद्रव और अशांति की घटनाओं के बाद बुधवार की रात कर्फ़्यू की घोषणा कर दी थी।

इसके बावजूद इराक़ी जनता के दुश्मनों से संबंधित उपद्रवियों ने ईरानी वाणिज्यदूतावास पर हमला करके उसको जला दिया था।

इराक़ी मीडिया के अनुसार इस अवसर पर उपद्रवियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण झड़पें हुईं जिसके दौरान कम से कम 47 इराक़ी सुरक्षा कर्मी घायल हो गये। (AK)