इराक़ के मंत्रियों, सांसदों और गवर्नरों की गिरफ़्तारी के आदेश जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i81764-इराक़_के_मंत्रियों_सांसदों_और_गवर्नरों_की_गिरफ़्तारी_के_आदेश_जारी
भ्रष्टाचार के आरोप में इराक़ के कुछ मंत्रियों, सांसदों और गवर्नरों की गिरफ़्तारी के आदेश जारी किये गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०१९ १४:५१ Asia/Kolkata
  • इराक़ के मंत्रियों, सांसदों और गवर्नरों की गिरफ़्तारी के आदेश जारी

भ्रष्टाचार के आरोप में इराक़ के कुछ मंत्रियों, सांसदों और गवर्नरों की गिरफ़्तारी के आदेश जारी किये गए हैं।

इराक़ सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में देश के कुछ मंत्रियों, सांसदों और गवर्नरों की गिरफ़्तारी के आदेश जारी किये गए हैं।

अलमयादीन टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार साद अलहुदैसी ने शनिवार को यह एलान करते हुए बताया कि भ्रष्टाचार के अपराधों की समीक्षा करने वाले इराक़ी न्यायालय ने एक आदेश जारी करके मांग की है कि उन नेताओं, अधिकारियों, सांसदों और गवर्नरों को गिरफ़्तार करने और उनकी संपत्ति को सील करने का आदेश जारी किया जाए।  उन्होंने आगे कहा कि यह काम आगे भी जारी रहेगा।

इसी बीच इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी ने शुक्रवार को कहा था कि मैं संसद से मांग करता हूं कि वह वर्तमान परिस्थितियों और हिंसा को रोकने के लिए नए मत्रीमण्डल बनाने के बारे में फैसला करे।  इराक़ की संसद ने शनिवार को हालिया विरोध प्रदर्शनों की समीक्षा के उद्देश्य से एक आपातकालीन बैठक आयोजित की।