इराक़ में अमरीकी आतंकी सैनिकों की छावनी पर 5 रॉकेट गिरे
Dec ०४, २०१९ ०३:४८ Asia/Kolkata
इराक़ में उस छावनी पर 5 रॉकेट गिरे जिसमें अमरीकी आतंकी सैनिक रहते हैं।
सूमरिया न्यूज़ ने इराक़ी सेना की संयुक्त कमान के हवाले से बताया मंगलवार को देश के पश्चिमी प्रांत अंबार की ऐनुल असद छावनी पर 5 रॉकेट गिरे जिसमें अमरीकी आतंकी सैनिक रहते हैं।
रिपोर्ट मिलने तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली थी।
ऐनुल असद इराक़ की उन अहम छावनियों में है जिसमें अमरीकी आतंकी सैनिक रहते हैं।
इराक़ के ज़्यादातर गुट और इस देश की जनता का बड़ा भाग अपने देश में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी के ख़िलाफ़ है और इसे अपने देश में अशांति का मुख्य कारण समझते हैं। (MAQ/N)
टैग्स