नजफ़ स्थित मुक़तदा सद्र के घर पर ड्रोन हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i81986-नजफ़_स्थित_मुक़तदा_सद्र_के_घर_पर_ड्रोन_हमला
इराक़ के पवित्र शहर नजफ़ स्थित शिया धर्मगुरु और राजनेता मुक़तदा सद्र के घर पर एक ड्रोन विमान ने बमबारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०७, २०१९ १४:५२ Asia/Kolkata
  • नजफ़ स्थित मुक़तदा सद्र के घर पर ड्रोन हमला

इराक़ के पवित्र शहर नजफ़ स्थित शिया धर्मगुरु और राजनेता मुक़तदा सद्र के घर पर एक ड्रोन विमान ने बमबारी की है।

सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार की रात सद्र के घर पर हमला करने वाला ड्रोन विमान इस्राईली था।

मुक़तदा सद्र के निकट सूत्रों का कहना है कि हमलावर ड्रोन विमान ने अल-अंबार के जंगलों से उड़ान भरी थी।

हालांकि इराक़ी अधिकारियों ने अभी तक इस हमले के बारे में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सद्र धड़े के एक सूत्र सालेह मोहम्मद अल-इराक़ी का कहना है कि यह हमला सद्र के उस बयान की प्रतिक्रिया है, जिसमें उन्होंने बग़दाद और नजफ़ में नीली टोपी वाले क्रांतिकारियों के समर्थन का एलान किया था।

अल-इराक़ी ने हमले के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी और उन्होंने हमले के समय सद्र के अपने घर में मौजूद होने या नहीं होने के बारे में भी कुछ नहीं बताया है।

नजफ़ के अल-हन्नाना इलाक़े में स्थित सद्र के एक पड़ोसी का कहना है कि ड्रोन से फ़ायर किया गया रॉकेट घर की बाहरी दीवार पर लगा है।

इराक़ में इस हमले की ख़बर फैलते ही सद्र के समर्थक देश के विभिन्न इलाक़ों से नजफ़ के अल-हन्नाना क्षेत्र में एकत्रित होना शुरू हो गए हैं।

इससे पहले इराक़ में जारी हिंसात्मक प्रदर्शनों के दौरान मुक़तदा सद्र की हत्या की साज़िश की अटकलें लगाई जा रही थीं, ताकि देश में जारी संकट को और गहराया जा सके। msm