सऊदी अरब के बजट में अगले साल भारी घाटा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82065-सऊदी_अरब_के_बजट_में_अगले_साल_भारी_घाटा
सऊदी अरब ने घोषणा की है कि अगले साल के बजट में उसे अनुमानित रूप से 50 अरब डाॅलर का घाटा होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १०, २०१९ ०८:०२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के बजट में अगले साल भारी घाटा

सऊदी अरब ने घोषणा की है कि अगले साल के बजट में उसे अनुमानित रूप से 50 अरब डाॅलर का घाटा होगा।

रियाज़ से फ़्रान्स प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के सरकारी टीवी ने बताया है कि तेल की पैदावार में कमी और कच्चे तेल का दाम घटने के कारण वर्ष 2020 में सरकार के बजट को कम से कम 50 अरब डाॅलर का घाटा होगा। सऊदी अरब के सरकारी टीवी की इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब को वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 के बजट में 15 अरब डाॅलर से अधिक का घाटा होगा।

 

सऊदी अरब के 272 अरब डाॅलर के बजट की मंज़ूरी के बाद इस देश के शासक शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने मंत्री परिषद में आर्थिक सुधारों को लागू करने की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा कि तेल के मूल्य में कमी और तेल की पैदावार घटने के बावजूद आर्थिक परिवर्तन का चरण, स्थिर प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ रहा है। (HN)