दाइश आर्थिक संकट की चपेट में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i8215-दाइश_आर्थिक_संकट_की_चपेट_में
ख़ूंख़ार आतंकवादी गुट दाइश को गंंभीर आर्थिक संकट का सामना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १९, २०१६ १३:१३ Asia/Kolkata
  • दाइश आर्थिक संकट की चपेट में

ख़ूंख़ार आतंकवादी गुट दाइश को गंंभीर आर्थिक संकट का सामना है।

अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार दाइश की आय निरंतर घट रही है। अमरीकी संस्था IHS ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आतंकवादी गुट दाइश की आय घटकर 56 मिलयन डालर हो चुकी है जो 2015 के मध्य में 80 मिलयन डाॅलर थी। आतंकवादी गुट दाइश के आय के स्रोत घटते जा रहे हैं।

आईएचएस के एक विशेषज्ञ का कहना है कि जिस प्रकार से दाइश की आय के स्रोच कम हो रहे हैं उसी प्रकार से उसके नियंत्रण वाले क्षेत्र भी सिकुड़ते जा रहे हैं। वे कहते हैं कि सन जून 2014 की तुलना में इस समय दाइश के नियंत्रण वाले 22 प्रतिशत क्षेत्र उसके हाथों से निकल चुके हैं।

टीकाकारों का कहना है कि जब से रूस ने सीरिया में हवाई हमले आरंभ किये हैं उसके बाद से सीरिया में दाइश की क्षमता दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। दूसरी ओर इराक़ी सेना और वहां के स्वयंसेवी बलों ने भी दाइश की हालत ख़राब कर रखी है। उन्होंने बहुत से स्ट्रैटेजिक क्षेत्रों को दाइश से मुक्त करा लिया है और अन्य क्षेत्रों को मुक्त कराने के लिए उनका अभियान जारी है। इसी बीच अपने विरुद्ध बढ़ती कार्यवाही को देखते हुए दाइश के आतंकवादी बौखलाए हुए हैं और वे अब अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।