अमरीका के मानवता विरोधी कामों की सीरिया ने की निंदा
सीरिया ने मानवता विरोधी अपराधों के कारण अमरीका की निंदा की है।
सीरिया के विदेशमंत्री ने संसार में अमरीका की ओर से मानवाधिकारों के हनन की निंदा करते हुए इन अपराधों की अन्तर्राष्ट्रीय जांच की मांग की है।
मानवाधिकार दिवस की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर सीरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके अपने देश के भीतर अमरीकी गठबंधन के नेतृत्व में किये जाने वाले अपराधों की जांच की मांग की है। सीरिया के विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने दैरूज़्ज़ूर और रक़्क़ा सहित देश के भीतर कई स्थानों पर हज़ारों लोगों का जनसंहार किया है। सीरिया का कहना है कि अमरीकी गठबंधन ने सीरियावासियों के विरुद्ध प्रतिबंधित बमों का भी प्रयोग किया है जो मानवाधकारों का खुला उल्लंघन है। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने संसार के सभी देशों से मांग की है कि वे इस बात की अनुमति न दें कि अमरीका, मानवाधिकारों को हथकण्डे के रूप में प्रयोग करे।