इराक़ में जारी हिंसा पर सुरक्षा परिषद ने जताई चिंता
संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने इराक़ में जारी हिंसा और रक्तपात पर चिंता व्यक्त की है।
रश्याटूडे की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार की रात एक बयान जारी करके इराक़ी अधिकारियों से मांग की है कि वे इस देश में होने वाली हिंसक घटनाओं की जांच करें।सुरक्षा परिषद के अनुसार इराक़ की स्थिति चिंताजनक है।
उल्लेखनीय है कि इराक़ में बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार को लेकर एक अक्तूबर से विरोध प्रदर्शनों का क्रम जारी है। दो दिन पहले हिंसक प्रदर्शनकारियों ने 16 वर्षीय किशोर हैसम अली इस्माईल को पहले चाक़ुओं से गोदकर लहूलहान कर दिया और उसके बाद उसका गला काट दिया। बपद में इन प्रदर्शनकारियों की बर्बरता यहीं नहीं रूकी, हत्या करने के बाद उन्होंने लड़के की लाश को चौक के ट्रैफ़िक पोल पर उलटा लटका दिया। इस लड़के का गुनाह सिर्फ़ यह था कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार प्रदर्शनों के नाम पर हुड़दंग करने वालों से यह अनुरोध कर रहा था कि उसके घर के पास हंगामा और शोर शराबा न करें।