इराक़ से अपने कुछ कूटनयिक वापस बुलवा रहे हैंः पोम्पियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82303-इराक़_से_अपने_कुछ_कूटनयिक_वापस_बुलवा_रहे_हैंः_पोम्पियो
अमरीका ने इराक़ में अपने कूटनैतिकों की संख्या कम करने की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०१९ १०:३० Asia/Kolkata
  • इराक़ से अपने कुछ कूटनयिक वापस बुलवा रहे हैंः पोम्पियो

अमरीका ने इराक़ में अपने कूटनैतिकों की संख्या कम करने की घोषणा की है।

फारेन पालिसी के अनुसार अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने कांग्रेस को भेजे गए पत्र में अपने इस निर्णय से अवगत करवाया है।  सीनेट की विदेश मामलों की समिति को भेजे गए पत्र में पोम्पियो ने विस्तार से बताया है कि कितनी संख्या में कूटनयिकों को इराक़ से सदा के लिए वापस बुलाया जा रहा है।

पोम्पियो के इस पत्र के अनुसार सन 2020 के अंत तक बग़दाद और अरबील में तैनात अमरीकी कूटनयिकों की संख्या को 28 प्रतिशत घटा दिया जाएगा।  इस प्रकार वहां मौजूद 486 में से अब 349 कूटनयिक ही बाक़ी रहेंगे।  अपने पत्र में अमरीकी विदेशमंत्री ने दावा किया है कि इराक़ से अपने कूटनयिकों की संख्या में कमी के बावजूद वाशिग्टन को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी और वह अपने कार्यक्रमों को लागू करता रहेगा।

ज्ञात रहे कि 2019 के आरंभ में अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने ईरान की धमकियों का बहाना बनाकर इराक़ में अमरीकी कूटनैतिक केन्द्रों में मौजूद अपने सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश जारी किया था।