फ़िलिस्तीनी समाज का प्रभावशाली आन्दोलन है हमासः तुर्की
तुर्की का मानना है कि हमास, फ़िलिस्तीनी समाज का एक प्रभावशाली आन्दोलन है।
तुर्की के विदेशमंत्रालय ने फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास के साथ सहकारिता पर बल देते हुए बताया है कि यह फ़िलिस्तीनी समाज का एक प्रभावशाली आन्दोलन है।
टीआरपी टीवी चैनेल के अनुसार तुर्की के विदेशमंत्रालय की ओर से किये गए ट्वीटर में कहा गया है कि विश्व समुदाय के अधिकांश लोग हमास को एक राजनीतिक आन्दोलन के रूप में देखते हैं। इस ट्वीट के अनुसार तुर्की सहित संसार के बहुत से देश हमास के साथ विभिन्न स्तर पर संबन्ध रखते हैं।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ में अवैध ज़ायोनी शासन के प्रतिनिधि ने कुछ सयम पहले डेली टेलीग्राफ समाचारपत्र में एक लेख प्रकाशित करके तुर्की की इसलिए आलोचना की थी कि उसके हमास के साथ संबन्ध हैं।