चरमपंथ के नुक़सान की ओर से अर्दोग़ान ने किया सचेत
Apr १९, २०१६ १६:०१ Asia/Kolkata
तुर्की के राष्ट्रपति ने इस्लाम धर्म में चरमपंथ के नुक़सानों की ओर से सचेत किया है।
अनातोली समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि इस्लाम का दावा करने वाले दाइश और बोको हराम जैसे ही गुट इस्लाम धर्म को वास्तविक नुक़सान पहुंचा रहे हैं।
तुर्क राष्ट्रपति ने दाइश और बोको हराम को इस्लाम का शत्रु बताते हुए कहा कि यह गुट दुनिया में मुसलमानों की छवि को ख़राब कर रहे हैं। रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा कि दाइश, बोको हराम और अलक़ायदा इस्लाम को नुक़सान पहुंचा रहे हैं।
यह एेसी स्थिति में है कि आतंकवादी गुट दाइश हालिया वर्षों में अमरीका, तुर्की, पश्चिम और कुछ अरब देशों के वित्तीय और सामरिक सहयोग से क्षेत्र की जनता विशेषकर इराक़ और सीरिया में बहुत जघन्य अपराध कर रहा है। (AK)
टैग्स