इराक़ के राष्ट्रपति ने दी पद छोड़ने की धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82455-इराक़_के_राष्ट्रपति_ने_दी_पद_छोड़ने_की_धमकी
इराक़ के राष्ट्रपति बरहम सालहे ने पद छोड़ने की धमकी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २३, २०१९ १३:२० Asia/Kolkata
  • इराक़ के राष्ट्रपति ने दी पद छोड़ने की धमकी

इराक़ के राष्ट्रपति बरहम सालहे ने पद छोड़ने की धमकी दी है।

इराक़ी राष्ट्रपति बरहम सालेह ने कहा है कि नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति का मामला यदि शीघ्र स्पष्ट नहीं किया जाता तो वे अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे।

इराक़ के राष्ट्रपति सालेह ने इस देश के संसद सभापति मुहम्मद अलहलबूसी से कहा है कि पार्लियामेंट शीघ्र ही देश के नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा करे।  उन्होंने कहा कि अगर देश की अधिकांश जनता सुझाए गए नाम का समर्थन नहीं करती तो फिर वे अपने पद को छोड़ देंगे।  इससे पहले इराक़ के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने इराक़ी संसद को पत्र भेजकर भी नए प्रधानमंत्री का नाम पेश करने के लिए संसद के सबसे बड़े धड़े को आगे आने को कहा था।

ज्ञात रहे कि इराक़ की वर्तमान आर्थिक स्थिति को लेकर इस देश में पहली अक्तूबर से आरंभ होने वाले विरोध प्रदर्शनों के बाद 29 नवंबर को इस देश के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा था।  तबसे इराक़ के प्रधानमंत्री का पद ख़ाली पड़ा है।