हमास ने किया मिसाइल का परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82752-हमास_ने_किया_मिसाइल_का_परीक्षण
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास ने ग़ज़्ज़ा में मिसाइल परीक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०२, २०२० १२:०४ Asia/Kolkata
  • हमास ने किया मिसाइल का परीक्षण

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास ने ग़ज़्ज़ा में मिसाइल परीक्षण किया है।

ग़ज़्ज़ा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हमास ने अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से ग़ज़्ज़ा पट्टी में कुछ मिसाइलों का परीक्षण किया है।  हमास के बयान के अनुसार इन परीक्षणों के माध्यम से हम अपनी रक्षा क्षमता में वृद्धि के साथ ही अवैध ज़ायोनी शासन के हमलों का मुक़ाबला करना चाहते हैं।

ज़ायोनी शासन विभिन्न बहानों से पिछले कई वर्षों से ग़ज़्ज़ा के विभिन्न क्षेत्रों में हमले करता आ रहा है।  हालांकि प्रतिरोधक गुटों की ओर से इन हमलों के जवाब दिये जाते हैं।  ज्ञात रहे कि सन 2006 से ग़ज्ज़ा की पट्टी का इस्राईल ने परिवेष्टन कर रखा है जिसके कारण ग़ज़्ज़ावासियों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।