अमेरिकी सैनिकों को तुरंत इराक़ से निकल जाना चाहियेः इराक़ी हिज़्बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82774-अमेरिकी_सैनिकों_को_तुरंत_इराक़_से_निकल_जाना_चाहियेः_इराक़ी_हिज़्बुल्लाह
इराक में सद्र धड़े के नेता मुक्तदा सद्र ने भी इस देश के सांसदों का आह्वान किया है कि वे देश को भ्रष्टाचार और विदेशी निर्भरता से नजात दिलायें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०३, २०२० ०९:२३ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी सैनिकों को तुरंत इराक़ से निकल जाना चाहियेः इराक़ी हिज़्बुल्लाह

इराक में सद्र धड़े के नेता मुक्तदा सद्र ने भी इस देश के सांसदों का आह्वान किया है कि वे देश को भ्रष्टाचार और विदेशी निर्भरता से नजात दिलायें।

इराक के हिज्बुल्लाह बिग्रेड के प्रवक्ता ने कहा है कि बग़दाद में अमेरिकी दूतावास के सामने होने वाले प्रदर्शनों ने दर्शा दिया कि इराकी लोग चाहते हैं कि अमेरिकी सैनिक जल्द से जल्द उनके देश से चले जायें।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इराकी हिज्बुल्लाह के प्रवक्ता जाफ़र अलहुसैनी ने कहा है कि हश्दुश्शाबी पर अमेरिकी हमले ने दर्शा दिया कि इराकी जनता पर हमला करने में वह किसी संकोच से काम नहीं लेता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि अपने देश से अमेरिकी सैनिकों को बाहर निकालने के वह अपने अधिकार से पीछे नहीं हटेंगे।

इसी बीच इराक में सद्र धड़े के नेता मुक्तदा सद्र ने इस देश के सांसदों का आह्वान किया है कि वे देश को भ्रष्टाचार और विदेशी निर्भरता से नजात दिलायें। मुक़्तदा सद्र ने इसी प्रकार सांसदों से मांग की है कि हर प्रकार के जातीय और धार्मिक विचार से उपर उठ कर सोचें और एकता को मज़बूत बनायें।

ज्ञात रहे कि अमेरिकी हेलीकाप्टरों और ड्रोन विमानों ने रविवार की रात को हश्दुश्शाबी के ठिकाने पर हमला किया था जिसमें हश्दुश्शाबी के कम से कम 25 जवान शहीद और 51 दूसरे घायल हुए थे।

उल्लेखनीय है कि इराक के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने इराक में आतंकवादी गुट दाइश के सफाये में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसलिए अमेरिका ने आतंकवाद से मुकाबले के बहाने हश्दुश्शाबी के ठिकाने पर हमला किया।

जानकार हल्कों का मानना है कि विश्व में आतंकवादी गुटों के गठन में अमेरिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उसने कभी भी आतंकवादी गुटों से न तो मुकाबला किया है और न ही करता है बल्कि आतंकवादी गुटों को बनाया है ताकि उनसे मुकाबले के बहाने क्षेत्र में अपनी अवैध उपस्थिति को वैध दर्शा सके।

इसी प्रकार इन टीकाकारों का मानना है कि इराक, अफगानिस्तान और यमन सहित क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी बहुत सी कठिनाइयों की जड़ है इसलिए वे क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों के निष्कासन को बहुत सी समस्याओं का समाधान मानते हैं और क्षेत्र की जनता अमेरिकी सैनिकों के निष्कासन पर जो बल देती है उसे इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिये। MM