इराक़, अमरीकी दूतावास पर फिर दो राकेटों से हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82829-इराक़_अमरीकी_दूतावास_पर_फिर_दो_राकेटों_से_हमला
इराक़ी मीडिया ने बग़दाद के ग्रीन ज़ोन क्षेत्र में अमरीकी दूतावास के पास दो राकेट फ़ायर किए जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०४, २०२० २२:५५ Asia/Kolkata
  • इराक़, अमरीकी दूतावास पर फिर दो राकेटों से हमला

इराक़ी मीडिया ने बग़दाद के ग्रीन ज़ोन क्षेत्र में अमरीकी दूतावास के पास दो राकेट फ़ायर किए जाने की सूचना दी है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की रात यह राकेट बग़दाद के ग्रीन ज़ोन क्षेत्र में स्थित अमरीकी दूतावास के पास के पास गिरे।

स्काई न्यूज़ एजेन्सी ने दावा किया है कि राकेट हमले के बाद अमरीकी दूतावास को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया।

उक्त हमले के बाद अमरीकी दूतावास की इमारत के ऊपर अमरीकी हेलीकाप्टर उड़ानें भरने लगे। इस हमले के बारे में अधिक ब्योरा अभी तक प्राप्त नहीं हो सका है। (AK)