दाइश के ठिकानों पर इराक़ी सेना का नियंत्रण
इराक़ी सेना ने स्वयंसेवी बलों की सहायता से बग़दाद के उत्तर में दाइश के आतंकी गुटों के कई ठिकानों पर नियंत्रण कर लिया है।
सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ के दियाला प्रांत की प्रांतीय परिषद के सदस्य करीम अब्दुल्लाह ने कहा कि इराक़ी सेना ने स्वयंसेवी बलों की सहायता से बग़दाद के उत्तर में स्थित बाक़ूबा शहर में तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश के तीन महत्वपूर्ण ठिकानों को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है।
इस कार्यवाही के दौरान बहुत सा गोला बारूद भी इराक़ी सेना के हाथ लगा है। एक और रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सूत्रों ने कहा कि आतंकियों से मिलने वाले दस्तावेज़ों से पता लता है कि अंबार प्रांत के शहर हीत में इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों के साथ लड़ाई के दौरान साढ़े छह सौ आतंकी मारे गये हैं।
दूसरी ओर इराक़ी सेना और स्वयं सेवीबलों ने अलक़ायद शहर में दाइश के आतंकियों के ठिकाने पर राकेटों से हमले किये जिनमें दाइश का एक महत्वपूर्ण सरग़ना अबू ख़त्ताब अलजज़ावी अपने कई साथियों के साथ मारा गया।
इसी प्रकार रतबा में दाइश के हथियारों का सबसे बड़ा गोदाम तबाह कर दिया गया है और इस गोदाम के इंचार्ज नबील अलकबीसी अबू बाख़िर सहित उसके समस्त रक्षक मारे गए। (AK)