क़ासिम सुलैमानी की शहादत पर सुरक्षा परिषद क्यों ख़ामोशः बश्शार जाफ़री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82999-क़ासिम_सुलैमानी_की_शहादत_पर_सुरक्षा_परिषद_क्यों_ख़ामोशः_बश्शार_जाफ़री
सीरिया ने अमरीका की आतंकी कार्यवाही में जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत पर सुरक्षा परिषद के मौन की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १०, २०२० १०:२५ Asia/Kolkata
  • क़ासिम सुलैमानी की शहादत पर सुरक्षा परिषद क्यों ख़ामोशः बश्शार जाफ़री

सीरिया ने अमरीका की आतंकी कार्यवाही में जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत पर सुरक्षा परिषद के मौन की आलोचना की है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने अमरीका की आतंकवादी कार्यवाही में जनरल क़ासिम सुलैमानी और अबू मेहदी मोहंदिस की शहादत पर सुरक्षा परिषद के मौन पर आश्चर्च जताया है।  उन्होंने कहा है कि क्यों यह परिषद उन लोगों की शहादत पर मौन धारण किये हुए है जो आतंकवादी गुटों से संघर्ष कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि यह दोनों महान लोग दाइश जैसे ख़ूंख़ार आतंकी संगठन के विरुद्ध लंबे समय से संघर्षरत थे।

बश्शार जाफ़री ने इसी प्रकार अपने देश की भूमि पर अमरीका, फ़्रांस, ब्रिटेन और तुर्की की अतिग्रहणकारी कार्यवाही के संबन्ध में भी सुरक्षा परिषद की ख़ामोशी की कटु आलोचना की।  उन्होंने बताया कि इन देशों की इस कार्यवाही के कारण हज़ारों लोगों को अपना घरबार छोड़कर पलायन करना पड़ा है।