इराक़ में अमरीकी सैनिकों के निष्कासन की मांग तेज़ हुई
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83049-इराक़_में_अमरीकी_सैनिकों_के_निष्कासन_की_मांग_तेज़_हुई
इराक़ के अलबेना गठबंधन ने अमरीकी सेना के त्वरित निष्कासन की आवश्यकता पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ११, २०२० २०:५८ Asia/Kolkata
  • इराक़ में अमरीकी सैनिकों के निष्कासन की मांग तेज़ हुई

इराक़ के अलबेना गठबंधन ने अमरीकी सेना के त्वरित निष्कासन की आवश्यकता पर बल दिया है।

बग़दाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अलबेना गठबंधन के सांसद मुहम्मद अलबलदावी ने कहा है कि इराक़ में अमरीकी सेना की उपस्थिति की घोषणा, युद्ध के समान है।

उन्होंने कहा कि इराक़ अपनी अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और अंतर्राष्ट्रीय अदालतों का रुख़ करेगा।

उन्होंने देश से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन के बारे में अमरीकी विदेशमंत्री से प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी की टेलीफ़ोनी वार्ता की ओर संकेत करते हुए कहा कि इराक़ी प्रधानमंत्री ने अमरीकी विदेशमंत्री से कहा है कि इराक़ से अमरीकी सेनाओं के निष्कासन का मैकेनिज़्म तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा कि अमरीकी सैनिक, इराक़ सरकार की अनुमति के बिना ही इस देश में आते हैं और उनके विमान भी अनुमति के बिना ही इराक़ के आसमान में उड़ान भरते हैं। (AK)