बग़दाद में फिर अशांति, 3 धमाकों में 5 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83055-बग़दाद_में_फिर_अशांति_3_धमाकों_में_5_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में 3 बम धमाके हुए जिसमें कम से कम 5 लोग घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०२० ०७:१५ Asia/Kolkata
  • (फ़ाइल फ़ोटो)
    (फ़ाइल फ़ोटो)

इराक़ की राजधानी बग़दाद में 3 बम धमाके हुए जिसमें कम से कम 5 लोग घायल हुए।

रिपोर्ट के मुताबिक़, ये धमाके शनिवार रात में हुए। इराक़ के विभिन्न इलाक़ों में हालिया हफ़्तों में फ़ायरिंग और धमाकों की अनेक घटनाएं हुयी हैं। हालिया हफ़्तों में राजधानी बग़दाद इराक़ी जनता के प्रदर्शनों का केन्द्र रहा है। हालिया महीनों में इराक़ में ये प्रदर्शन, लोक सेवा की ख़राब हालत, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हो रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ हफ़्तों के दौरान ये प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिसमें दसियों लोग मारे गए और घायल हुए।

इराक़ की हिज़्बुल्लाह ब्रिगेड का कहना है कि देश की हालिया अशांति में अमरीका और ज़ायोनी सरकार का हाथ है क्योंकि ये सरकारें बग़दाद की नीतियों से अप्रसन्न हैं। इराक़ के बसरा प्रांत के पुलिस प्रमुख ने भी कहा है कि ज़ायोनी शासन, सऊदी अरब और यूएई,  इराक़ में शांति व स्थिरता को ख़राब करने की कोशिश कर रहे हैं।(MAQ/N)