जेलों में बदल चुकी हैं अमरीकी छावनियांः इराक़ी सांसद
एक इराक़ी सांसद का कहना है कि इराक़ में स्थित अमरीकी सैन्य छावनियां अमरीकी सैनिकों के लिए अब जेलों में परिवर्तित हो चुकी हैं।
इराक़ की अन्नहरैन वेबसाइट के अनुसार इराक़ी सांसद करीम अलवी ने बताया है कि इस समय देश में अमरीकी छावनियां अमरीकी सैनिकों के लिए कारावास में बदल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इराक़ी संसद का इस देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी का फैसला वापस होने वाला नहीं है। इस इराक़ी सांसद का कहना था कि अमरीकी सैनिकों के साथ इराक़ी सेैनिकों के बीच सुरक्षा सहयोग के बारे में अब सोचना भी ग़लत है। बताया जा रहा है कि अमरीकी छावनी में अब अमरीकी सैनिकों को चौबीसों घंटे अलर्ट रहना पड़ रहा है जिसके कारण उनके भीतर डर भर चुका है।
इराक़ी सासंसद करीम अलवी ने कहा कि इराक़ को अमरीकी सैनिकों की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की सेना, स्वयंसेवीबल हश्दुश्शाबी और अन्य सुरक्षाकर्मी, इराक़ के लिए किसी भी चुनौती से निबटने में सक्षम हैं।