बग़दाद में तीन भीषण विस्फोट कई घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83289-बग़दाद_में_तीन_भीषण_विस्फोट_कई_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में तीन भीषण विस्फोट हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २०, २०२० ०६:३८ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में तीन भीषण विस्फोट कई घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में तीन भीषण विस्फोट हुए हैं।

इराक़ी संचार माध्यमों ने इस देश की राजधानी में तीन भीषण विस्फोटों की सूचना दी है।  रविवार की रात को उत्तरी और पूर्वी बग़दाद में तीन विस्फोट हुए जिसमें कम से कम 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।  इससे पहले भी बग़दाद में शुक्रवार को भी 4 विस्फटो हुए थे।  पिछले सप्ताहों के दौरान इराक़ की राजधानी बग़दाद में कई विस्फोट हुए और गोलीबारी भी हुईं और यहां पर जन प्रदर्शन भी जारी हैं।

इससे पहले बसरा के पुलिस प्रमुख ने अपने एक बयान में कहा था कि इराक़ को अशांत बनाने के लिए अवैध ज़ायोनी शासन लगतार प्रयास कर रहा है।