अल्लावी बनेंगे इराक़ के नए प्रधान मंत्री
Jan २१, २०२० ०८:०९ Asia/Kolkata
इराक़ी सूत्रों का कहना है कि देश में नए प्रधान मंत्री के रूप में मोहम्मद तौफ़ीक़ अल्लावी के नाम का चयन किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक़, इराक़ी राष्ट्रपति बरहम सालेह ने कई दिन की खींचतान के बाद मोहम्मद तौफ़ीक़ अल्लावी को नए प्रधान मंत्री के रूप में पेश किया है।
सालेह ने प्रधान मंत्री पद के लिए तीन नामों में से अल्लावी के नाम का चयन किया है।
वे 2003 से ही इराक़ी संसद के सदस्य रहे हैं।
इराक़ के पूर्व प्रधान मंत्री नूरी अल-मालेकी की सरकार में अल्लावी संचार मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
ग़ौरतलब है कि इराक़ के प्रधान मंत्री आदिल अब्दुल मेहदी ने देश में विरोध प्रदर्शनों के बाद नवम्बर 2019 में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। msm
टैग्स