इराक़ में शुक्रवार को होगा अमरीका विरोधी मिलयन मार्च
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83368-इराक़_में_शुक्रवार_को_होगा_अमरीका_विरोधी_मिलयन_मार्च
इराक़ के सभी राजनैतिक दलों ने शुक्रवार को अमरीका विरोधी देशव्यापी मिलयन मार्च में भाग लेने पर सहमति जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०२० १२:२२ Asia/Kolkata
  • इराक़ में शुक्रवार को होगा अमरीका विरोधी मिलयन मार्च

इराक़ के सभी राजनैतिक दलों ने शुक्रवार को अमरीका विरोधी देशव्यापी मिलयन मार्च में भाग लेने पर सहमति जताई है।

इराक़ के छोटे-बड़े सभी राजनैतिक दलों ने घोषणा की है कि वे देश की जनता के साथ शुक्रवार को अमरीका विरोधी देशव्यापी मिलयन मार्ग में भाग लेंगे।  इन दलों का कहना है कि वे इराक़ से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन को लेकर प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।  सद्र धड़े के एक नेता मुहम्मद सालेह ने घोषणा की है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद इराक़ के विभिन्न नगरों में अमरीका विरोधी देशव्यापी प्रदर्शन किये जाएंगे।

मुक़तदा सद्र ने 14 जनवरी को इराक़ में अमरीकी सैनिकों की वापसी की भर्त्सना करते हुए कहा था कि 24 जनवरी को इराक़ में अमरीका विरोधी मिलयन मार्च निकाला जाएगा जिसका इराक़ के विभिन्न राजनैतिक दलों ने स्वागत किया है।  इसी बीच इराक़ के अलइत्तेजाह टीवी चैनेल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इराक़ की जनता ने भी अमरीका विरोधी मिलयन मार्च में भाग लेने पर सहमति जताई है।

उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी 2020 को बग़दाद के हवाई अड्डे के पास आईआरजीसी के क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर और हश्दुश्शाबी के उप प्रमुख पर अमरीका के हवाई हमले के बाद इराक़ के सांसदों ने अपने देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी के बारे में एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया था।