इराक़ में दाइश के 13 सरग़ना ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i8350-इराक़_में_दाइश_के_13_सरग़ना_ढेर
इराक़ के केन्द्रीय उत्तरी भाग सलाहुद्दीन में वायु सेना की कार्यवाही में दाइश के 13 सरग़ना मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २१, २०१६ ०९:२८ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश के 13 सरग़ना ढेर

इराक़ के केन्द्रीय उत्तरी भाग सलाहुद्दीन में वायु सेना की कार्यवाही में दाइश के 13 सरग़ना मारे गए।

बुधवार को सूमरिया न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार, ये तकफ़ीरी सरग़ना सलाहुद्दीन प्रांत के उत्तरी इलाक़े शरक़ात में, एफ़-16 युद्धक विमानों द्वारा इस गुट के ठिकानों पर की गयी कार्यवाही में मारे गए। इस कार्यवाही में दाइश का एक वरिष्ठ सरग़ना भी मारा गया जिसे वे मंत्री कहते थे। इराक़ी सेना की इस हवाई कार्यवाही में दाइश के अनेक आतंकी घायल हुए और अनेक ठिकाने तबाह हुए।  

पिछले कुछ दिन में इराक़ में दाइश के अनेक ठिकाने तबाह हुए हैं। रविवार को इराक़ी युद्धक विमानों ने इराक़ के नैनवा प्रांत के केन्द्र मूसिल के पूर्वोत्तर में तल-कीफ़ इलाक़े में दाइश के 3 ठिकाने ध्वस्त किए। इस हवाई कार्यवाही में कम से कम 17 आतंकी मारे गए।

मंगलवार को इराक़ी सुरक्षा बलों के साथ जबूर क़बीले के जवानों ने पूर्वी प्रांत दियाला के बाक़ूबा शहर के पूर्वोत्तर में स्थित, ज़ूरा इलाक़े में दाइश के तीन ठिकानों को अपने नियंत्रण में ले लिया।

इराक़ में दाइश की बर्बरता की मुंह बोलती तस्वीर, एक व्यक्ति को ज़िन्दा ऊंची बिल्डिंग से फेंकते हुए दाइश के आतंकी

इराक़ में जून 2014 से तबाही मचाने वाला दाइश के हालिया दिनों में इराक़ी सेना के सामने पांव उखड़ने लगे हैं। (MAQ/N)